हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब संगम एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे जिससे यात्री आसानी से सफर कर सकें। हापुड़ से गुजरने वाली सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस में 28 मार्च तक, दिल्ली से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 26 से 30 मार्च तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस में 26 मार्च से एक अप्रैल और अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस में 25 मार्च 2 अप्रैल तक अतिरिक्त कोच लगेंगे।



























