हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध निर्माण जोरों पर है. कुछ लोग बिना मानचित्र स्वीकृति के ही निर्माण कर रहे हैं तो कुछ ऐसे हैं जो स्वीकृत मानचित्र के विपरीत मकान बना रहे हैं. ऐसे में इन सभी पर शिकंजा कसने के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने तैयारी कर ली है. एचपीडीए की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया जिसमें एचपीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे. उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कार्य ना हो. साथ ही यह भी निगरानी की जाए कि स्वीकृति विरुद्ध निर्माण पर अंकुश लगे. ऐसे भवनों पर शमन, से
सीलिंग, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अधिक प्रभावी कराने के निर्देश सक्षम अधिकारी दिनेश कुमार और प्रभारी प्रवर्तन के साथ-साथ क्षेत्रीय अभियंताओं को जारी किए गए.
























