हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर 33 करोड रुपए की लागत से बने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी 40 कैमरे शासन लखनऊ से लिंक कर दिए गए हैं जहां स्थित स्वास्थ्य भवन में बने कमांड सेंटर से सभी कैमरों द्वारा निगरानी की जाएगी। यदि कैमरा बंद हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में पर्चा, दवा, ओपीडी काउंटर आदि कैमरे से लैस कर दिए गए। कुल 40 कैमरे स्थापित किए गए हैं जिन्हें स्वास्थ्य भवन से लिंक किया गया है जहां से पल-पल की गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























