👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में नगर पालिका परिषद द्वारा अब खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका तैयारी कर रहा है और जगह-जगह कार्यक्रमों, होर्डिंग आदि के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार से खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अभियान चला कर लोगों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। लोगों को फिलहाल जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता के बावजूद भी यदि कोई खुले में कूड़ा डालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























