हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव महमूदपुर में राशन घटतौली का मामले बढ़ता जा रहा है। लगातार गर्मा रहे माहौल के बीच एक और बात निकलकर सामने आई है जिनके रिश्तेदारों के घर राशन डीलर अरुण ने राशन छिपाया हुआ था उनके खिलाफ भी जांच जारी है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
जानिए क्या है पूरा मामला:
बता दें कि हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में राशन डीलर अरुण कुमार के खिलाफ ग्रामीणों ने घटतौली की शिकायत की जिसके बाद एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और डीलर की दुकान पर छापा मारा। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान डीलर के रिश्तेदारों के यहां भी राशन पकड़ा गया जहां से नमूने लेकर जांच को भेजे गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित विभाग राशन डीलर के रिश्तेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
नपेंगे लापरवाह अधिकारी:
गरीबों का निवाला छीनने वालों की मदद करने वाले अधिकारी भी नपेंगे। इसके लिए भी विभाग कई कदम उठा रहा है और लापरवाह अफसर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बतातें चलें कि कुछ महीनों पहले गांव में राशन डीलर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक अधिकारी पर राशन डीलर को बचाने के आरोप लगे थे।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542
























