हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों की निगरानी के लिए चार सदस्य एक टीम गठित की है। क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जनपद हापुड़ में प्रदूषण फैलाने वाली इकाईयों की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है ।इसमें सहायक पर्यावरण अभियंता गाजियाबाद किशन सिंह, अवर अभियंता गाजियाबाद रणजीत सिंह, जेआरएफ अमित गुप्ता और अटेंडेंट सुरजीत सिंह को शामिल किया गया है। यह टीम जनपद हापुड़ की इकाइयों का निरीक्षण करेगी और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह टीम हर महीने की 1 और 16 तारीख को अपनी रिपोर्ट सौपेगी।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996




























