
राशन से गेंहू व चावल ले रहे अपात्र के विरुद्ध होगी कार्रवाई
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): सावर्जनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखने व पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने व अपात्रों को चिन्हित करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित करत हुये खाद्य रसद विभाग के पोर्टल पर कुछ डाटा उपलब्ध कराया गया है। जिसमें मुख्यतः सलाना आय 2,00,000/- से अधिक 8647 परिवार, सलाना आय 3,00,000/- से अधिक 7550 परिवार, कुल टर्नऑवर 25 लाख से अधिक 85, इंडिविजुअल डायरेक्टर 599, डप्लीकेट राशन कार्ड इन्टर स्टेट 1767, 100 वर्ष वाले व्यक्ति 11, 12 माह से राशन नहीं लेने वाले व्यक्ति 1005, 6 से 12 माह तक राशन नही लेने वाले व्यक्ति 2436, पी०एम० किसान भूमि 5 एकड़ से अधिक 1125, आधार डिसीस्ट 177 तथा वीकल लाईट मोटर 2967 कुल 33369 लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुयी हैं जिसके सत्यापन के लिये जिलाधिकारी महोदय के द्वारा टीम गठित करते हुये डिलेशन का कार्य किया जायेंगा। उपरान्त डिलेशन का कार्य किया जायेंगा। साथ ही जनपद में ई-के०वाई०सी० का कार्य भी प्रगतिमान है। जिसमें जनपद का कार्य 85.10 प्रतिशत किया जा चुका है। जिसमें अपात्र, मृतक निर्वासित लाभार्थियों की पहचान कर तददिनांक तक कुल 48995 यूनिट डिलीट की जा चुकी है।
अतः समस्त लाभार्थियों से आग्रह किया जाता है कि सभी 31 अगस्त 2025 से पूर्व अपनी नजदीकी उचित दर विक्रेता के यहाँ जाकर ई-के० वाई०सी० करा लें।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
































