हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव अल्लाहबख्शपुर में गुरुवार की दोपहर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया और करीब 25 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया. जिस देरान यह कार्रवाई चल रही थी उस दौरान मुरादपुर के प्रधान फराहिम अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण पर हो रही कार्रवाई को लेकर अधिकारीयों से नोकझोंक शुरू हो गई. अधिकारियों के साथ हुई नोकझोंक के दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग में कार्रवाई कर दी.
























