
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में अब जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल वाहनों, रेलियों, एफआईआर आदि जगह नहीं होगा। योगी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का पालन करते हुए सार्वजनिक तौर पर जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है जिसके बाद हापुड़ में भी यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। जिन वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखा हुआ था। उनके खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों की जागरूक किया की जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल न करें। यातायात प्रभारी छवि सिंह ने बताया कि हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर, अतरपुरा चौराहा आदि स्थानों पर अभियान चलाया गया। जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
































