
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अधिकारियों ने मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन मेडिकल स्टोर सील किए गए। कार्रवाई से इस तरह हड़कंप मच गया कि अन्य मेडिकल स्टोर संचालक मौके से शटर डालकर फराह हो गए। विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच जारी है।
विश्वसनीय सूत्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सरकारी गाड़ियों में सवार होकर आए अधिकारियों ने गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली में स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि गढ़ में स्थित चौपला के पास दो मेडिकल स्टोर और सिखेड़ा में एक मेडिकल स्टोर पर कड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के पीछे का क्या कारण है? इसकी फिलहाल जानकारी हासिल की जा रही है। इन तीन मेडिकल स्टोरों के साथ-साथ अन्य स्टोरों पर भी छापा मारा गया जिससे हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton




























