हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जनपद के जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं के केसों की सुनवाई की।महिलाओं के विरूद्ध किसी प्रकार की घरेलू हिंसा/उत्पीड़न संबंधी समस्याओं पर तत्काल समुचित कार्यवाही किये जाने, महिलाओं को परामर्श एवं विधिक सहायता दिलाये जाने, विभिन्न घटनाओं में पीडित़ महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई योजनार्न्तगत लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध किसी भी प्रकर की घरेलू हिंसा/उत्पीड़न संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर दोषियों के विरूद्ध तत्काल समुचित कार्यवाही की जाये, ऐसे प्रकरणों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। महिलाओं को जरूरत होने पर परामर्ष एवं विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाये, बलात्कार,अपहरण ,एसिड अटैक एवं यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं के संबंध में तत्काल विधिक कार्यवाही की जाये। बैठक में प्रोबेशन विभाग द्वारा प्रस्तुत रानी लक्ष्मीबाई योजना के 57 केसो पर विस्तृत परिचर्चा हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पीड़ितों को न्याय दिलाना शीर्ष प्राथमिकता है जिलाधिकारी ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत लंबित केसो को समय रहते निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , एसपीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















