हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में पहुंच रहे लोग गंगा पुल से ही गंगा में अस्थियां विसर्जित कर प्लास्टिक के कट्टे, पॉलिथीन आदि गंगा में ही फेंक देते हैं जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंच रही है। तीर्थ नगरी में मौजूद पुरोहितों, भक्तों का कहना है कि इस तरह से लोग गंगा को मैला कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाया जाए और गंगा में प्लास्टिक फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में भक्त दूर-दूर से आकर गंगा में पूजन सामग्री, अस्थियां आदि विसर्जित करते हैं। इसी के साथ कुछ ऐसे हैं जोकि गंगा पुल से गंगा में प्लास्टिक के कट्टे भी डाल देते हैं जिससे गंगा मैली हो रही है। आपको बता दें कि गंगा को अविरल, निर्मल बनाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है लेकिन गंगा को मैला करने में कई लोग लगे हुए हैं जिन पर जुर्माने की कार्रवाई होनी चाहिए।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























