
मिशन शक्ति अभियान की सफलता हेतु कार्य योजना तैयार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने की मिशन शक्ति 5.0 के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की और अभियान की सफलता हेतु कार्य योजना बताई।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु जो भी कार्य योजना तैयार की जा रही है उसका समय से पालन करना सुनिश्चित करें तथा अलग अलग कार्यक्रम हेतु जो भी तिथियां निर्धारित की गई हैं उनमें कार्यक्रम को सफल आयोजित कराना सुनिश्चित करेंगे। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद स्तर पर एक मेगा इवेंट का आयोजन करना सुनिश्चित करें जिसके लिए कार्यक्रम स्थल का समय से चयन कर लिया जाए। समस्त खंड विकास अधिकारी अपने अपने ब्लॉक पर भी मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे । बैठक में पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्र अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए प्रत्येक कार्यक्रम में पुलिस टीम की तैनाती करना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु जिनको जो भी कार्य दिए गए हैं समय से ही उसकी कार्य योजना बनाते हुए कार्यक्रम को भली भांति निर्वाह करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, अपर जिला अधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिला अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे l
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158






























