अवैध आरा मशीन पर कारवाई करने गई वन विभाग की टीम के साथ अभद्रता, 112 की ली सहायता
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को वन विभाग की टीम अवैध आरा मशीन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। इसी बीच आरा मशीन के संचालक ने विरोध शुरू कर दिया और वन विभाग की टीम के साथ अभद्रता की। जानकारी मिलने पर फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने तुरंत 112 डायल कर आपात सहायता मांगी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मशीन को सील कर दिया। मुकेश चंद्र कांडपाल का कहना है कि हापुड़ में किसी भी सूरत में अवैध आरा मशीन संचालित होने नहीं दी जाएगी।
फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल के अनुसार विभाग को सूचना मिली कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल के सामने एक अवैध आरा मशीन संचालित है जहां दरवाजा बंद कर मशीन चलाई जाती है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया जहां अवैध आरा मशीन संचालित पाई गई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मशीन को सील कर दिया और संचालक धर्मवीर पुत्र टीकम के खिलाफ कार्रवाई की। इसी बीच धर्मवीर के परिजन मौके पर पहुंचे और टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके पश्चात फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल भी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों ने उनका भी विरोध किया और अभद्रता की। इसके पश्चात 112 डायल कर पुलिस की आपात सहायता मांगी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसके पश्चात वन विभाग ने कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी बेहद दबंग मिजाज का है जो काफी समय से आरा मशीन चला रहा है। कार्रवाई के डर से आरोपी ने महिलाओं को आगे कर देता है।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749





























