👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अंतरराष्ट्रीय ड्राई डे के दिन रविवार को बंदी दिवस के दौरान ठेके पर मौजूद अनाधिकृत विक्रेता को अवैध रूप से शराब बेचना भारी पड़ गया. मामला संज्ञान में आने पर आबकारी विभाग ने ठेके के खिलाफ कार्रवाई की है.
मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामुद्दीनपुर ददायरा स्थित देसी शराब की दुकान का है जहां मद्य निषेध दिवस पर बंदी दिवस के दिन अवैध रूप से शराब बेची गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू हुई जिसके बाद भौतिक सत्यापन किया गया और रजिस्टर से किए गए सत्यापन के दौरान 7 पव्वे का अंतर आया. ऐसे में आबकारी नीति के अंतर्गत शराब के ठेके पर 37, 500 का नोटिस अनुज्ञापी को निर्गत कर दिया गया है.




























