
राशन के चावल के धंधेबाज पर गिर सकती है गाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक खुफिया सूचना के आधार पर जनपद हापुड़ के नगर, पिलखवा, धौलाना तथा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में राशन के चावल का कारोबार करने वाले धंधेबाजों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जा रहा है ताकि धंधेबाजों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।
सूत्रों के अनुसार गत तीन-चार वर्ष में राशन के चावल के कारोबारी के विरुद्ध हापुड़, पिलखुवा, मेरठ व बागपत में दर्ज मुकदमों को खंगाल जा रहा है और उनके स्टेटस की जानकारी ली जा रही है। करीब एक दर्जन कारोबारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत चावल सीज होने तथा मुकदमे दर्ज होने की जानकारी है। सरकार का प्रयास है की धंधेबाजों को सजा मिले। बता दें की राशन के चावल का धंधा करने वाले कई तो ऐसे हैं, जब से वह इस कारोबार में उतरे हैं लग्जरी लाइफ जी रहे हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।



























