हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की करारी हार और जमानत जब्त पर प्रदेश कांग्रेस हाई कमान ने बड़ी गम्भीरता से लिया हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस हाई कमान प्रदेश की एक–एक सीट पर पराजय के कारणों की जांच कर रही हैं।
बता दें कि हापुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिहं अंतिम क्षण में कांग्रेस छोड़कर रालोद में शामिल हो गए और रालोद के टिकट पर ही हापुड़ से विधानसभा चुनाव लड़ा और पराजय का मुंह देखना पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस हाई कमान को वह फोटो उपलब्ध कराई गई जिसमें हापुड़ के कांग्रेसी दिल्ली में रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात ने ही जनपद में कांग्रेस की स्थिति व भीतरघातियों की तस्वीर को साफ कर दिया हैं। अब देखना यह हैं कि जनपद में किस–किस कांग्रेस नेता पर गाज गिरेगी।
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099


























