हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान प्रशासन ने प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की। शनिवार को की गई इस जांच में 12 केंद्रों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
बता दें प्रदूषण जांच केंद्र पर चैकिंग चलान के लिए दो टीमों का गठन किया गया। जनपद के 12 केंद्रों पर चैकिंग की गई जिसमें से दो केंद्रों पर गड़बड़ी पाई गई और इनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है। इनमें एक प्रदूषण जांच केंद्र बाबूगढ़ और दूसरा बहादुरगढ़ क्षेत्र का है। इसके बाद बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के सड़कों पर दौड़ रहे सात वाहनों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509


























