👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा निवासी नदीम ने पुलिस को कार चोरी की झूठी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।
बता दें कि पिपलेड़ा के निवासी नदीम ने शनिवार की देर रात 11:00 बजे 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि उसके घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चोरों ने चुरा लिया है जिसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई तो पता चला कि युवक ने झूठी सूचना पुलिस को दी थी जिसके पश्चात पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है और भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी दी है.
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123


























