हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाल ही में गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर रॉग साइड आ रही स्कूल बस ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी लेकिन लगता है कि चालक अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला जनपद हापुड़ से सामने आया है जहां बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर छात्रों से भरी स्कूल की एक बस नियमों को चुनौति देते हुए छात्रों की जान आफत में डाल रॉग साइड जा रही थी। बच्चों की जान जोखिम में डालकर रांग साइड चलने वाली स्कूल बस को पुलिस ने चिन्हित कर बस व चालक के विरुद्ध दडांत्मक कार्रवाई की है। बता दें कि 22 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक स्कूल बस UP37AT 3406 स्कूली बच्चों से भरी थी और बस चालक रांग साइड से बस को एनएच-9 से लेजा रहा था। हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियों का संज्ञान लिया और स्कूली बसों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाकर चिन्हित बस को पकड़ लिया। पुलिस ने बस व चालक के विरुद्ध दडांतमक कार्रवाई की है और ट्रैफिक रुल पालन करने की हिदायत दी है।




























