👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में मिट्टी के अवैध खनन के मामले में एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच डंपरों और एक जेसीबी को पकड़ा है जिसे एसडीएम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन का धंधा तेजी से पनप रहा है। एसडीएम सदर से लगातार शिकायत की जा रही थी जिसके बाद एसडीएम ने संज्ञान लिया और शनिवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी और पांच डंपरों को पकड़ कर मुदाफरा चौकी के सुपुर्द कर दिया और मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























