हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को जबरदस्त अभियान चलाया गया और बुलडोजर ने कार्रवाई की. तीर्थ नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कतें न हों इसके चलते कार्रवाई की गई.
प्रशासन व नगर पालिका कर्मियों द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर तीर्थ नगरी बृजघाट में आरती स्थल से लेकर समस्त बाजारों में लगा अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका द्वारा हटवाया गया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि (जिलाधिकारी) के आदेश अनुसार हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में यह कार्रवाई की गई जहां किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्त बाजार में दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि नालियों से आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना किया जाए अन्यथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















