
👁 0 views Views
पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाइक के खिलाफ कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अभी भी नियमों के विपरीत पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलें सड़कों पर दौड़ रही है जिसके खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की और विशेष अभियान चलाकर जमकर चालान काटे। यातायात सीओ राहुल यादव ने यातायात प्रभारी छविराम के साथ बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर भी अभियान चलाया जहां टीम न पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ कार्रवाई की। ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलें ध्वनि प्रदूषण को भी बढ़ावा देती है जिनके खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























