हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध आरा मशीन के खिलाफ वन विभाग का अभियान जारी है। हाल ही में पिलखुवा के देहपा में हुई कार्रवाई के बाद वन विभाग ने धौलाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में कार्रवाई करते हुए अवैध आरा मशीन को उखाड़ कर कार्रवाई की है जिससे अवैध आरा मशीन के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात हो कि हाल ही में वन विभाग ने पिलखुवा के देहपा में भी अवैध आरा मशीन को कब्जे में लिया था।
वन विभाग के क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कमालपुर गांव में एक अवैध आरा मशीन संचालित है। मामले की जांच कर शनिवार को टीम ने अवैध आरा मशीन पर छापामार कार्रवाई करते हुए संचालक अब्दुल्लाह अंसारी से संबंधित दस्तावेज मांगे। कागजात न दिखाने पर वन विभाग ने अवैध आरा मशीन को उखाड़ लिया और अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही अब्दुल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। अवैध आरा मशीन के खिलाफ वन विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























