हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विद्युत निगम की टीम बिजली चोरों को बख्शने के मूड में नहीं है और कटिया डालने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार और शुक्रवार को एसडीओ यसेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्युत टीम ने हापुड़ के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 12 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पिछले तीन दिनों में विभाग ने 33 चोरों के खिलाफ कार्रवाई की है।
बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई से इलाकों में हड़कंप मचा है। बिजली विभाग के एसडीओ यसेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को कोटला मेवतियान, सिकंदर गेट, भन्दा पट्टी आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और आठ बिजली चोरों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की। विभाग ने इस दौरान कोटला मेवतियान निवासी राशिद पुत्र हाजी शाहिद, सिकंदर गेट निवासी आशु पुत्र फारुख, भंडा पट्टी निवासी इमरान पुत्र यूनुस, मदरसा निवासी नदीम पुत्र फारुख, मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी अबरार पुत्र मनस्व अली, कोटला मेवतियान निवासी राजा पुत्र रियाजुद्दीन, भिन्नी मिस्त्री पुत्र मनस्व अली तथा वारिस अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं शुक्रवार की सुबह विद्युत विभाग की टीम ने फिर कोटला मेवतियान, भंडा पट्टी और सिकंदर गेट में छापा मारा जहां चार बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सिकंदर गेट निवासी जमील पुत्र अब्दुल हकीम, भंडापट्टी निवासी सलीम पुत्र यामीन उर्फ भूरे, एक मीनार मस्जिद निवासी परवेज आलम पुत्र असगर तथा कोटला मेवतियान निवासी दानिश पुत्र हाजी हकीम के खिलाफ कार्रवाई की।
एसडीओ यसेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जेई शिव अवतार शर्मा अन्य बिजली कर्मियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चेकिंग अभियान चलाया। इससे कुछ दिन पूर्व 15 सितंबर को नवाजीपुरा में चेकिंग अभियान चलाकर 21 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की थी।




























