👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):रविवार को हापुड़ में रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ एवं आशुतोष उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़ द्वारा अनाधिकृत संचालन के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, उक्त अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्कूलों में अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों की भी चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान 03 वैन एवं 03 ओवरलोड वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में निरूद्ध किया गया एवं अन्य अभियोगों सहित कुल 16 वाहनों का चालान किया गया । भविष्य में स्कूली वाहनों के मानक अनुरूप न पाये जाने एवं क्षमता से अधिक बच्चों को लाने ले जाने के विरूद्ध निरन्तर प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी ।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

































