एसी की आउटर मशीन व पार्टस चोर गैंग का खुलासा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने स्प्लिट एसी के आउटर मशीन व पार्टस चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गाजियाबाद व हापुड़ से चोरी किए गए छह एसी आउटर व उसके पार्टस, चाकू व घटना में प्रयुक्त आटो बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस वाहनों की चैंकिग कर रही थी कि एक आटो में सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश थाना मसूरी के गांव नाहल के जावेद उर्फ जाबिर तथा सिताब है, जो एसी के आउटर चोर गिरोह के सदस्य है।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उनका गैंग ऐसे बैंक, भवन, घर व आफिस को चिन्हित कर लेता था जिनके स्प्लिट एसी बाहर की ओर सूनसान इलाके में लगे होते थे। रैकी के बाद रात में गैंग के सदस्य स्प्लिट एसी की आउटर मशीन व उसके पार्टस आटो से लेकर उड़न छू हो जाते थे। चुराए गए पार्टस को वे कबाड़ी को बेचते थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 6 एसी आउटर व उनके पार्टस, चाकू व वारदात में प्रयुक्त आटो बरामद किया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010































