हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में सोते हुए दंपत्ति पर कुछ लोगों ने तेजाब डाल दिया। मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल शुक्रवार की सुबह गांव निवासी सलीम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर में सो रहा था कि रात में चार लोग दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे में दंपत्ति पर तेजाब फेंक दिया। इस वारदात में दंपत्ति बुरी तरह झुलस गए जिसमें से महिला का शरीर 85 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया। पुलिस ने घटना में चार आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ कि आरोपी और पीड़ित एक ही कुनबे के हैं और पुरानी रंजिश के चलते यह कदम उठाया गया है। फिलहाल घायलों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099































