👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने पुलिस पार्टी पर फायर करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस ने अवैध तमंचा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राशिद पुत्र नवाब निवासी किठौर शाहजमाल नई बस्ती किठौर जनपद मेरठ है। मुखबिर की सूचना के आधार पर बाबूगढ़ पुलिस ने अटूटा कनिया मोड़ से राशीद को गिरफ्तार कर लिया जिस पर पुलिस पार्टी पर फायर करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























