
👁 25 views Views
आयुष्मान केंद्र में चोरी का आरोपी धर दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर पुलिस ने गत दिनो ग्राम नान स्थित आयुष्मान आरोग्य केन्द्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 2,150/- रुपये नकदी व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध चोरी, लूट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।आरोपी शहजाद निवासी लखीपुरा थाना लिसाडी गेट मेरठ है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600






























