आधा दर्जन चोरी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,माल बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड क्षेत्र में आधा दर्जन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश आनंद विहार कालोनी में हापुड पुलिस के हत्थे चढ़ गया।आरोपी जनपद मेरठ के थाना जानी के गांव कुराली का दीपक उर्फ राज कुमार है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक,शराब की बोतल,हजारो रूपए नकद,गैस सिलेंडर आदि बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे व निशानदेही पर 10,400/- नकद, चोरी का सामान (गैस सिलेण्डर, शराब व मोटर साइकिल) व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























