खेतों से अस्थियां चोरी करने का आरोप
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी ऐशवीर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दो सितंबर को उसकी मां सरुपी देवी का निधन हो गया था जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार उन्होंने अपने खेतों में किया था। आरोप है कि अंतिम संस्कार के बाद जब अस्थियां लेने के लिए खेतों पर पहुंचे तो देखा कि अस्थियां वहां से गायब थी जिसके बाद उन्होंने मामले में चार नाम जद के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है और अस्थियां चोरी करने का आरोप लगाया है।
ऐशवीर ने बताया कि खेतों से अस्थियों को चार लोग उठाकर ले गए हैं। ऐसे में उसने अस्थियों को वापस दिलाने की मांग की जिससे वह अस्थियों का विसर्जन कर सके। ऐशवीर जब सोमवार को खेतों पर पहुंचा तो अस्थियां गायब देख उसके होश उड़ गए इसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























