जान लेवा हमले के आरोपी को जेल भेजा
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव रसूलपुर बहलोलपुर का रोनित है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना बाबूगढ़ के गांव बहलोलपुर में 17 मई को कुछ लोगों ने संजीव कुमार के बेटे आकाश को जंगल में ले जाकर बुरी तरह मारपीट की। इस सिलसिले में आकाश ने गांव के ही अंकुर, शिवम, निशांत, शैकी व रोनित के विरुद्ध थाना बाबूगढ़ में मुकद्दमा दर्ज कराया था।पुलिस ने रोनित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस कार्यरत है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























