
धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड रोड पर स्थित मोहल्ला न्यू पन्ना पुरी निवासी ओमवती पत्नी स्वर्गीय मेघ सिंह उर्फ मेहर सिंह ने बताया की कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर उसकी संपत्ति हड़प ली और बैनामा करा लिया। पीड़िता ने मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि वह अनपढ़ है। पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पति के इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता थी तो उसने कुछ लोगों से मदद मांगी। ऐसे में वह रुपए देने को राजी हो गए लेकिन उन्होंने संपत्ति हड़पने की साजिश रची। उन्होंने पहले बैनामा अपने पक्ष में कर लिया और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के दो चेक पीड़िता को दिए लेकिन रुपए खाते में नहीं आए। मामले में ठगी का एहसास होने पर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012


























