हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण इकट्ठा हुए और ग्राम प्रधान व सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत बैठक के बिना ही कार्य कराए जा रहे हैं जिनसे भ्रष्टाचार की बू आ रही है. कहीं नाला निर्माण के नाम पर तो कहीं खराब सड़क बनाकर सरकारी नलो को रिबोर, लाइट मरम्मत आदि दिखाकर ग्राम पंचायत के सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है. ऐसे में जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया और मामले में कार्रवाई की मांग की. इस दौरान देवेंद्र, युसूफ खान, सुशील आदि उपस्थित रहे.
























