हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोतवाली पिलखुवा के अंतर्गत रामा मेडिकल कालेज से एक करोड़ 80 लाख लेकर भागने के आरोपी एकाउंटेट के भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख 20 हजार रुपए नकद बरामद किए है।
रामा मेडिकल कालेज का एकाउंटेंट कई माह पहले छात्रों की फीस के एक करोड़ 80 लाख छात्रों की फीस के एक करोड़ 80 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। इस सिलसिले में कालेज प्रबंधन के आरोपियों के विरुद्ध धारा 381, 120बी, 411,419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया।
अब पुलिस ने जनपद कांसगंज के गांव कस्तला के महेश चंद के बेटे मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने मोहित के कब्जे से दो लाख 80 हजार रुपए नकद बरामद किए है। रामा मेडिकल कालेज का एकाउंटेंट, आरोपी मोहित का भाई है।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE






























