👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध तमंचे के साथ आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सचिन पुत्र रिछपाल निवासी गांव रसूलपुर बहलोलपुर थाना बाबूगढ़ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। बाबूगढ़ पुलिस द्वारा गुरुवार को शाहपुर जट के पास चैकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस ने सचिन को चेकिंग के लिए रोका जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225



























