
जैन पंचाग के अनुसार भगवान महावीर जयंती 30 मार्च को
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री दिगम्बर जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि जैन पंचाग के अनुसार भगवान महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) 30 मार्च को है सम्पूर्ण देश मे 30 मार्च को ही भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाया जायेगा। सरकारी कैलेंडर मे महावीर जयंती अवकाश 31 मार्च को दर्शाया गया है जैन समाज ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार को महावीर जयंती अवकाश 30 मार्च को करने के लिए सूचित किया हुआ है।
हापुड मे 30 मार्च भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार से भव्य शोभा यात्रा नगर मे निकाली जायेगी तथा सायंकाल मन्दिर जी मे भजन संध्या तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706
































