
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में कई जगहों पर बंद रेल फाटकों पर लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हैं। फाटक बंद होने के बाद भी मोटरसाइकिल, साइकिल, स्कूटर आदि से पार करने से नहीं चूकते। इन लोगों को ना अपनी जान की परवाह है और न दूसरों की। यहां तक की पुलिस का भी डर नहीं है।
यह मामला गढ़ क्षेत्र के स्याना रेलवे फाटक के पास देखने को मिला जहां ट्रेन आने को फाटक बंद हो गया था। तभी एक बाइक सवार आया और फाटक के आगे बाइक को निकालने की कोशिश करने लगा। लोगों ने शोर भी मचाया। तभी मौके पर रेल आ गई और युवक बाइक छोड़कर जान बचाकर भागा। हालांकि वह रेलवे लाइन पर नहीं पहुंचा, और समय रहते जान बच गई वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651






























