हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच- 9 के करीब मौजूद एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात बरेली डिपो की बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे इतना भयंकर था कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव बस चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना हाफिजपुर के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद बदायूं निवासी सुशील कुमार बरेली डिपो की बस पर चालक के पद पर तैनात था। शुक्रवार की रात वह बरेली से यात्रियों लेकर दिल्ली आनंद विहार की ओर जा रहा था। एनएच-9 के पास एक पेट्रोल पंप के करीब पहुंचने पर बस की लाइट खराब हो गई। बस का चालक सुशील कुमार लाइट को ठीक करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हादसे के दौरान कैंटर का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की शिनाख्त कर उसके स्वजन को सूचना दे दी गई है। मामले की जानकारी पर शनिवार सुबह मृतक के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव से लिपटकर विलाप करने लगे। मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033
जानिए आज के भाव:



























