हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक अप्रैल की रात को मोदीनगर रोड पर चौकड़ायत के भट्टे के पास हुए सड़क हादसे का शिकार हुई महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी महिंद्रा देवी पत्नी स्वर्गवासी राजू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. महिंद्रा की मां छालवती मोदीनगर रोड पर सड़क पार कर रही थी. इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई. एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छालवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मृतक की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit






























