👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। मामला ततारपुर बाइपास का है जब शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर बुलंदशहर के गांव निर्सुखा के मूल निवासी प्रदीप कुमार शर्मा अपने बेटे नवदीप शर्मा के साथ गांव जा रहे थे कि सामने से अचानक एक बाइक आ जाने से दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पिता प्रदीप शर्मा ने दम तोड़ दिया। डांक्टरों के मुताबिक गंभीर रुप से घायल हुए बेटे नवदीप का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632:






























