👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित बिजली घर के पास एक छात्रा शनिवार को ट्यूशन से अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से आई एक कार ने छात्रा को टक्कर मार दी जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार शगुन पुत्री दिनेश कुमार निवासी रमपुरा ट्यूशन से अपने घर वापस लौट रही थी। तभी बिजली घर के सामने कोर सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
































