
लिफ्ट लेना महिला को पड़ा भारी, हादसे में घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार होकर घर से फैक्ट्री की ओर जा रही थी कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे शुक्रवार को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि गांव पिल्लेहड़ा के मुगल गार्डन की राहिल बीते रविवार को अपने घर से फैक्ट्री की ओर जा रही थी। उसने जल्दी पहुंचने के लिए एक बाइक पर लिफ्ट ली। वह औद्योगिक क्षेत्र की तरफ बढ़ रही थी। तभी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ऐसे में महिला राहिल के भाई इंतजार अली ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627



























