एकेपी डिग्री कालेज में शैक्षिक सत्र शुरु










एकेपी डिग्री कालेज में शैक्षिक सत्र शुरु

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़, में वर्ष 2023-2024 सत्र का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। महाविद्यालय सदैव से ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास का पक्षधर है। छात्राएं स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में विद्या अध्ययन कर सकें, इस हेतु प्रथम दिवस महाविद्यालय की साज-सज्जा, सफाई एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ वस्तुतः वातावरण शुद्धि की एक सनातनी पद्धति है। आर्य समाज मंदिर के पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री के तत्वावधान में यज्ञ का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। यज्ञ में महाविद्यालय की प्रबंध समिति और कन्या शिक्षा समिति के पदाधिकारी नरेंद्र कुमार आर्य (प्रधान), सत्यनारायण अग्रवाल (उपप्रधान), अनिल कुमार (उपसचिव), आनंद प्रकाश आर्य (महासचिव), पवन कुमार आर्य, एवं अन्य सदस्यगण प्रमोद गर्ग, बीना आर्य, वीना आर्य, प्रतिभा भूषण, शशि सिंघल आदि उपस्थित रहे। यजमान के रूप में अनुपम आर्य तथा संगीता आर्य उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. साधना तोमर, प्राध्यापिकाएं, कर्मचारीगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं। यज्ञ के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने यज्ञ के आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक लाभों के विषय में प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!