हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग रविवार को इंद्रप्रस्थ कॉलेज हापुड़ में चार सत्रों में सम्मपन हुआ। प्रथम सत्र में परिषद परिचय अरुण दीक्षित प्रांत एसएफडी सयोजक ने लिया, दूसरा सत्र डॉक्टर घनश्यामजी ने लिया जिन्होंने परिषद की कार्य पद्धति पर विस्तार रूप से चर्चा की। इसी क्रम में तीसरा सत्र पवन कुमार विभाग प्रमुख ने लिया जिन्होंने नगर कार्यकारिणी पर चर्चा की तथा अंतिम सत्र मे प्रांत सह मंत्री क्षमा शर्मा ने लिया जिसमे कार्यकर्ता व्यवहार पर चर्चा की। अंत में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें नगर अध्यक्ष मीनू चौधरी व नगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह को बनाया गया व विभाग संगठन मंत्री सनी तोमर ने सभी नवीन दायित्व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला संगठन मंत्री सुमित ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, नवीन सूर्यवंशी, नीरज कुमार, तुषार भारद्वाज, आकाश शर्मा, हर्ष यादव, भुवनेश त्यागी, सौर्य गुप्ता, कार्तिक गौड़, देवांश चौहान, बिट्टू जाटव, अनुज वर्मा शांतुन, अनुपमा शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038

































