हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हापुड़ नगर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में बनी मेरठ प्रांत की प्रांत मंत्री क्षमा शर्मा का स्वागत एस एस वी डिग्री कालेज पर किया गया। क्षमा शर्मा एस एस वी डिग्री में एम ए की छात्रा है और विद्यार्थियों के अधिकारों की आवाज बनती रही है। तुषार भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का 69 वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली बुराड़ी में संपन्न हुआ जिसमें क्षमा शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रांत मंत्री की मिली। प्रान्त मंत्री क्षमा शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1949 से छात्रों की आवाज बनकर कार्य करता आ रहा है। इसी प्रकार निरंतर ABVP छात्रों की आवाज एव राष्ट्र की आवाज बनकर कार्य करता रहेगा। इस उपलक्ष्य में नगर के कार्यकर्ता कार्तिक गौड़,अनुज वर्मा, कशिश राणा, अनुपमा मिश्रा, सुजल, प्रियांशु , चिराग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































