हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एबीवीपी हापुड़ ने गुरुवार को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में पहुंचकर प्राचार्य के नाम एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि छात्रा प्रमाण पत्र को लेकर छात्रवृत्ति फॉर्म नहीं भर पा रही। ऐसे में छात्रों की समस्याओं को दूर किया जाए। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो वह छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगी जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा।
इस दौरान जिला संगठन मंत्री सुमित ठाकुर, छात्र नेता बिट्टू जाटव, देवान चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आदित्य अग्रवाल, अनुपमा शर्मा, प्रियांशु वर्मा, तुषार भारद्वाज, अनुज वर्मा, हर्ष यादव, दीपक गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























