हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध शराब की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग चलातार अभियान चला रहा है। सोमवार को आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने अपनी टीम के साथ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दौरा किया और कई स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान आबकारी विभाग ने थाना गढ़ क्षेत्र के अबदुल्लापुर नया गांव के जंगलों में दबिश दी। इस दौरान विभाग ने अवैध रुप से चल रही शराब की भट्टी को तोड़कर और 3000 किलो लहन नष्ष्ट की और 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। विभाग भट्ठियां नष्ट कर रहा है और तस्करों को पकड़ रहा है लेकिन माफिया अभी भी विभाग की पकड़ से दूर है।
वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…
Read more
























