अवैध पटाखा फैक्ट्ररी का खुलासा










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव उबारपुर में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रुप से एक ठिकाने पर छापा मार कर अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ लिया और मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश व पुलिस ने गांव उबारपुर में एक मकान पर कल देर रात छापा मारा और 5 लोगों को आतिशबाजी व पटाखे बनाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

बता दें कि एनजीटी के आदेशों के तहत जनपद हापुड़ में गत तीन वर्ष से पटाखे बनाने व उसकी बिक्री पर प्रतिबंध है, फिर चोरी छिपे यह धंधा पनप रहा है।

 पुलिस, प्रशासन की छापेमारी के दौरान भगदड़ मच गई और कई कर्मचारी दीवार फांद कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से कानून गोयन के शमीम अहमद, शोएब, कामिल तथा बहराइच के अबरार व मकसूद को दबोच लिया।

बहराइच के दोनों आरोपी आतिशबाजी खरीदने आए थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पटाखे व आतिशबाजी बनाकर आस-पास के जनपदों में सप्लाई करते है।

पुलिस ने मौके से 18 कार्टून बुलेट पटाखे, 12 बोरे अधबने पटाखे, कैमीकल, बारुद आदि बरामद किए है।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
error: Content is protected !!